abtak#श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर वकीलों के द्वारा चक्का जाम किया गया...
श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर वकीलों के द्वारा चक्का जाम किया गया...
गौसीपुर में यमुना नदी नहाने गए तीन युवक डूबे,पुलिस का रैस्क्यू ऑपरेशन जारी....
गौसीपुर में यमुना नदी नहाने गए तीन युवक डूबे,पुलिस का रैस्क्यू ऑपरेशन जारी
चिल्ला-
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के शादीमदनपुर गांव के मजरा गौसीपुर के 9 हमजोली के युवक गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने के लिए गए हुए थे वही पर उन सभी ने यमुना नदी पूरी पार करने की शर्त लगाई।जिसमे से 3 युवकों ने पूरी नदी पार करने के उद्देश्य से नदी की बीच मजधार में चले गए जहाँ पर वे लोग डूबने लगे।उसको डूबता हुआ देखकर साथ गए युवकों ने स्थनीय मलाहरों को जानकारी दी।काफी देर तक मलाहरों ने खोजा लेकिन जब वे तीनों नही मिले तो उन लोगो ने ग्राम प्रधान सहित चिल्ला पुलिस को सूचना दिया।जानकारी पाकर मौके पर पहुँचे चिल्ला थाना प्रभारी आनन्द कुमार ने तुंरत ही प्रयागराज से गोताखोरों को बुलवाया हैं।चिल्ला थाना प्रभारी आनन्द कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौसीपुर के 9 युवक नदी नहाने के लिए गए हुए थे जिसमें से तीन युवक डूब गए हैं जिनके नाम हसन पुत्र गफ्फार अली उम्र 18 वर्ष
साहिल पुत्र मो0हनीफ उर्फ सद्दा उम्र 19 वर्ष तथा तनवीर पुत्र मंसूर उर्फ कल्लू उम्र 18 वर्ष ग्रामीणों का कहना है कि NDRF टीम जितनी जल्दी आ जाए उतनी ही अच्छा होगा क्योंकि कल शाम 4:00 बजे से अभी तक गोताखोर ढूंढ नहीं पाए।पूरे गाँव मे हा हा कार मचा है।वही मौके पर पैलानी के तहसीलदार तिमराज सिंह तथा नायब तहसीलदार कमलेश कुमार एवं सीओ सदर आनन्द कुमार पाण्डे भी मौके पर पहुँच गए हैं
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर वकीलों के द्वारा चक्का जाम किया गया...
चक्काजाम व किया धरना प्रदर्शनउतरौला में अधिवक्ताओ ने किया
गाजीपुर सीएचसी में दवा वितरण कक्ष से नदारद कर्मचारी दवाके इंतजार में भटक रहे मरीज...
Leave a Comment: