abtak#गोवर्धन धर्म नगरी में महिला से लज्जा भंग का प्रयास..
गोवर्धन धर्म नगरी में महिला से लज्जा भंग का प्रयास...
गाजीपुर सीएचसी में दवा वितरण कक्ष से नदारद कर्मचारी दवाके इंतजार में भटक रहे मरीज...
यूपी अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अवनीश कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट
गाजीपुर सीएचसी में दवा वितरण कक्ष से नदारद कर्मचारी दवाके इंतजार में भटक रहे मरीज
भीषण गर्मी में फार्मासिस्ट अमित सिंह और दवा के इंतजार में दूर दराज से आए मरीज बेहाल
एक तरफ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त करने में जी जान लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ कर्मचारियों का रवैया आज तक नही बदला जो जनता की समस्या के लिए जिम्मेदार और सरकार की किरकिरी कराता है। ऐसा ही एक मामला आया है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के गाजीपुर कस्बे का आइए डालते हैं पूरे मामले पर नजर गाजीपुर सीएचसी के डिस्पेंसरी कक्ष में लगी मरीजों और तीमारदारों की कतार।औषध वितरण कक्ष में घंटो से लोग इंतजार किए बैठे हैं ।खाली कुर्सी पड़ी हुई है काफी समय से दवा लेने के लिए कर्मचारी का इंतजार कर रहे तीमारदार ।जबकि सुबह के 11:30 बजेहुए हैं मरीजों और तीमारदारों की लाइन लगी हुई है मगर दवा वितरण कक्ष में खाली कुर्सी योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री के आदेश की हवा निकाल रही है। अब सवाल ये उठता है जब यही हाल होंगे तो कैसे मरीज संतुष्ट हो और कैसे मरीजों का रोग सही हो जब समय से दवा ही नहीं मिल पाएगी। रोग कैसे ठीक होगा औषध वितरण कक्ष में और डॉक्टर अपने मनमानी समय से रूम में बैठते हैं और अपने नियत समय से कुर्सी खाली कर देते हैं। इतनी भीषण गर्मी में फार्मासिस्ट के इंतजार में मरीज बेहाल हैं। अब देखना है ऐसे कर्मचारियों पर कैसे कसती है लगाम। वही मोहम्मदपुर निवासी मन्नीलाल और गाजीपुर निवासी फूलचंद्र ने बताया की काफी देर से दवा लेने के लिए आए हैं मगर कोई स्टॉफ नही सुनता।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गोवर्धन धर्म नगरी में महिला से लज्जा भंग का प्रयास...
चांदपुर थाना चांदपुर क्षेत्र के कस्बा बास्टा के रहने वाले 9 युवक गंगा नदी में नहाने के लिए गए
Leave a Comment: