जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ने कस्बा भिनगा में किया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च


जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ने कस्बा भिनगा में किया एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च

महामहिम राज्यपाल जी, उ0प्र0 शासन का जनपद श्रावस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शांति कानून व्यवस्था के साथ-साथ भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के जवानो के साथ कस्बा भिनगा में डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया।

 इस दौरान सर्वप्रथम ईदगाह तिराहा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

तत्पश्चात ईदगाह तिराहा, छावनी, अस्पताल तिराहा व पुरानी बाजार आदि मोहल्ला/स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर जनमानस में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा  निर्भय नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक सोनवा,प्रभारी निरीक्षक सिरसिया, प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा कस्बा/क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर पैदल गस्त किया जा रहा है तथा चोरी लूट आदि विभिन्न घटनाओं की रोकथाम हेतु पिकेट ड्यूटी भी निरंतर लगाई जा रही है साथ ही साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर नारी सुरक्षा दल का गठन किया गया है जो प्रत्येक दिन कस्बा/क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही यूपी 112 की PRV भी अपने निर्धारित पॉइंट पर भ्रमणशील रहती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।