जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ मारपीट जमकर चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग हुए चोटिल 


जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ मारपीट जमकर चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग हुए चोटिल 

बडेरी जौनपुर 

बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस चौकी अंतर्गत बड़ेरी बाजार में राकेश यादव उर्फ लल्लू अखिलेश यादव का पुश्तैनी मकान है जिनके पाटीदार उमेश यादव ने उसी मकान को अपना बताकर विपक्षी रमेश कुमार सरोज को बैनामा किया था जिसमें अभी तक रमेश कुमार सरोज काबिज नहीं थे काफी दिनों से कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा था आज जब रमेश कुमार सरोज कब्जे के लिए मकान में पहुंचे तो अखिलेश यादव और राकेश यादव से विवाद हो गया राकेश यादव का कहना है कि आपने जिससे मकान का बैनामा करवाया है उनसे मागों जहां उनका होगा आपको देंगे और हदबंदी करवा कर अपना हिस्सा लेलो लेकिन रमेश सरोज का कहना है कि इसी मकान का मैंने रजिस्ट्री कराया है और इसी को कब्जा करूंगा घर से चारपाई और गृहस्ती का सामान लाकर मकान में रख दिए जिससे दोनों पक्षों में बात बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं मौके पर पहुंची बरसठी पुलिस एवं बड़ेरी पुलिस चौकी इंचार्ज मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गये और दोनों कमरों में ताला लगा दिया गया पुलिस मामले की जानकारी लेते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।