ab tak tv@कांग्रेस के पूर्व सांसदों एवं विधायकों/पूर्व विधायकों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न-कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व सांसदों एवं विधायकों/पूर्व विधायकों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न-कांग्रेस
राहुल गांधी जी के जन्मदिवस
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/ पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी महिला कांग्रेस की सांगठनिक कवायद को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने आज यहां प्रदेश मुख्यालय पर महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लिया। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर महिला कांग्रेस की संगाठनिक मजबूती पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष (मध्य जोन) ममता चौधरी ने किया। समीक्षा के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे जी भी मौजूद रहें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा कि बिना आधी आबादी के समुचित सम्मान,सहयोग के बगैर कोई भी समाज ,कोई भी देश ,कोई भी संगठन तरक्की नहीं कर सकता है। बीजेपी शासनकाल में महंगाई बेरोजगारी की सबसे ज्यादा मार देश की आधी आबादी को पड़ी है। देश के स्वाभिमान सम्मान की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस ने सदैव गौरवशाली कीर्तमान स्थापित किया है।
श्री खबरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जांबाज महिला नेत्रियों को ग्राम पंचायत और बूथ स्तर तक अपनी मजबूत सांगाठनिक तैयारी करनी होगी। जिसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सघन जनसंपर्क करने के साथ महिला हितों के कार्यक्रम चलाने होंगे।इसके साथ ही महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए, उनके आवश्यक मुद्दों पर सड़कों पर भी उतरकर व्यापक संघर्ष करना होगा।
महिला कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनसूया शर्मा, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, अनंता तिवारी,सरलेश रावत, सुनीता रावत, सिद्धि श्री,शिप्रा अवस्थी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु रावत,परवीन खान, मेहताब जायसी,संगीता जायसवाल, मीनाक्षी कौल,शिवानी गौतम,अनामिका यादव,शाबरा खातून, सैयदा तनवीर फातिमा, संगीता सिंह ,पूजा सिंह, प्रेमलता द्विवेदी, सुरेखा,जीनत,जहां आरा, रेहाना अंजुम, ममता सक्सेना, रजिया कादिर, रेनू, बिंदेश्वरी राज, रीता निगम,मीरा मिश्रा, शिवकुमारी, संजू शुक्ला, प्रीति गौतम, रितु राहुल सोनकर, अनिता तिवारी आदि महिला नेता गण मौजूद रही।
,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मा0 श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कल दिनांक 19 जून 2023 को कांग्रेस जनों द्वारा निम्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रमों में समय अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी भी उपस्थित रहेंगे।
1. अपरान्ह 12ः30 बजे जिला/शहर कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेसजनों द्वारा आयोजित हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के बगल में भंडारे का उद्घाटन
2. अपरान्ह 1ः30 बजे उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा सदर स्थित श्रमिक एवं दलित बस्ती में फल वितरण
3. अपरान्ह 3ः30 बजे मा0 श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी जी तथा लखनऊ पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती शहाना सिद्दीकी जी द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किये गये प्रतिभागियों को पुरूस्कर वितरण। ( स्थान इलाफ़ पैलेस कैम्पवेल रोड़ बालागंज लखनऊ- आयोजक नईम सिद्दीकी मो0 9838170538 )
4. सायं 4ः15 बजे मा0 श्री राहुल गांधी जी की दीर्घायु के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हवन पूजन
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कांग्रेस के पूर्व सांसदों एवं विधायकों/पूर्व विधायकों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न-कांग्रेस
भारत जोड़ो यात्रा एवं आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के संघर्षों से प्रभावित होकर नागरिक एकता पार्टी का कांग्रेस मे विलय- बृजलाल खाबरी
20 जून से दिनांक दिनांक 23 जून 2023 तक संयुक्त रूप से दौरे पर रहेंगे।
Leave a Comment: