राहगीर परेशान गड्ढा मुक्त सड़क होने के बजाय हो रही गड्ढा युक्त सड़कें सरकार के संकल्प पर पानी फेरने का किया जा रहा है काम


सड़क का हुआ कायाकल्प फिर भी सड़क का हाल है बेहाल

राहगीर परेशान गड्ढा मुक्त सड़क होने के बजाय हो रही गड्ढा युक्त सड़कें

सरकार के संकल्प पर पानी फेरने का किया जा रहा है काम

जनपद सीतापुर विकासखंड विश्वा क्षेत्र में मानपुर मौहारी से महाराज नगर जाने वाली रोड का अभी जल्द में हुआ था कायाकल्प

जबकी सड़क की दूरी लगभग 10 से 12 किलोमीटर बताई जा रही है

यह सड़क सैकड़ों गांव को शहर से जोड़ती है

राहगीरों से बात करने पर सड़क निर्माण ठेकेदारों पर लगाए आरोप

राहगीरों ने मीडिया टीम को बताया जहां रोड सही थी वहीं पर रोड का निर्माण करके छोड़ दिया गया है

जहां पर बड़े-बड़े गड्ढे थे वहां एक से डेढ़ किलोमीटर के आसपास रोड को उसी हालत पर छोड़ दिया गया है

जहां पर भाजपा सरकार के बड़े-बड़े दावे आ रहे हैं सड़के गड्ढा मुक्त होने के संकल्प भी लिए जा रहे हैं वहीं पर सड़कें गड्ढा युक्त नजर आ रही हैं

आखिरकार ठेकेदार सरकार के संकल्प पर पानी फेरने का काम क्यों कर रहे हैं

थोड़ी सी बारिश होने के बाद सड़कें एकदम तालाब होती नजर आ रही हैं

रात के अंधेरे में राहगीर उसी गड्ढों में गिरकर घायल और चोटिल हो रहे हैं

उसी सड़क पर मीडिया का कैमरा चल रहा था तभी ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी भी उसी सड़क से गुजरती हुई कैमरे में हुई कैद

ब्लाक प्रमुख ही नहीं बल्कि उस सड़क पर विधायक मंत्री बड़े-बड़े नेता लोग अपनी लग्जरी गाड़ियों से निकल कर चले जाते हैं

लेकिन इस सड़क की हालत कोई नहीं ध्यान दे रहा है यहां के क्षेत्रीय लोग उस सड़क पर कैसे निकल रहे होंगे

क्या दावे केवल जनसभाओं में ही सीमित रहने के लिए किए जाते हैं

क्या उनका असर विकास कार्यों में नहीं होना चाहिए यह क्षेत्र की जनता पूछ रही है

जनता से आखिरकार वोट बटोरने के चक्कर में बड़े-बड़े विकास के सपने दिखाकर वोट बैंक भरकर सारे  संकल्पों को भूले जा रहे हैं
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।