Shah Rukh Khan Lookalike Video बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाह रुख खान के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शख्स को देख लोगों को 90 के दशक वाले शाह रुख की याद आ गई।


Shah Rukh Khan Lookalike Video: आपने ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ और सलमान खान की तरह दिखने वाले लोगों को तो सोशल मीडिया पर कई बार देखा होगा, लेकिन इन दिनों शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह हू-ब-हू दिखने वाला शख्स चर्चा में है। सोशल मीडिया पर शाह रुख खान के हमशक्ल के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देख एक पल को तो फैंस भी कंफ्यूज हो गए कि वह हमशक्ल है या फिर असली किंग खान हैं।

शाह रुख खान के हमशक्ल का वीडियो वायरल

खुद को छोटा शाह रुख खान कहने वाले सूरज कुमार नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में उन्हें दिल्ली में एक आउटिंग के दौरान अपनी फैमिली के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सूरज 90 के दशक  शाह रुख  की तरह लग रहे हैं। नैन नक्श से लेकर स्टाइल तक, कोई भी उन्हें देख एक बार को धोखा खा सकता है।

 

 

शाह रुख के हमशक्ल को देख कैसा है लोगों का रिएक्शन?

बालों से लेकर अपनी बैगी टी-शर्ट और काले धूप के चश्मे तक, वीडियो में सूरज 90s के शाह रुख  की तरह लग रहे हैं। कई लोग वीडियो देख उन्हें शाह रुख ही समझ बैठे।

Shah Rukh Khan Lookalike- Photo/Instagram

एक यूजर ने लिखा, "बिल्कुल नए शाह रुख लग रहे हो। राजू बन गया जेंटलमैन, दीवाना और डर में वो ऐसे ही लगते थे।" एक ने कहा, "90s वाला शाह रुख।" एक और ने कमेंट किया, "ये 90s का शाह रुख खान। तुम बिल्कुल उनकी तरह लगते हो।" एक और ने कहा, "एक पल के लिए मुझे लगा सच में शाह रुख है, लेकिन ये कॉपी है।" कई लोग शाह रुख के हमशक्ल का ये वीडियो देख हैरान हैं।

कोलकाता में जन्मे सूरज कुमार झारखंड में रहते हैं। उनके इंस्टा हैंडल से पता चलता है कि वह शाह रुख  के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी इंस्टा फीड पर कई तस्वीरें और वीडियोज मौजूद हैं, जिसमें वह बिल्कुल शाह रुख की तरह लग रहे हैं, साथ ही उनकी तरह फिल्मी पोज भी दे रहे हैं। सूरज के इंस्टा पर एक लाख 60 हजार फॉलोअर्स हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।