शाहजहांपुर: पड़ोसी की लड़ाई में बीच बचाव करना युवक को भारी पड़ गया। आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे सरेराह घेर लिया। डंडों से जमकर पिटाई की। युवक ने पैरों पर सिर रखकर माफी भी मांगी, पर वे नहीं पसीजे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। घटना के छह दिन बाद इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित की मां ने तहरीर दी।
https://twitter.com/i/status/1663908209726193665
सदर बाजार क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी फिरोज के पड़ोसी रामू का दस मई को कुछ लोगों से विवाद हो गया था। फिरोज ने उन लोगों में बीच बचाव कराया तो आरोपी उससे रंजिश मानने लगे थे। 25 मई को देर शाम वह दवा लेकर घर जा रहा था।
सड़क पर गिराकर पीटा
मोहल्ले में ही धार्मिक स्थल के पास छह-सात युवकों ने उसे घेर लिया और सड़क पर गिराकर उसकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। फिराेज पहले हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा। आरोपियों के पैरों में सिर रखकर माफी भी मांगी, पर वे लोग नहीं पसीजे। इस मामले में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी नहीं लिखी।
बुधवार को वायरल हुआ वीडियो
बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो फिरोज की मां रेहाना ने एसपी एस आनंद से मिलकर उन्हें पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्हें कार्रवाई का भरोसा मिला। कुछ दिन पूर्व ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पिटाई कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें व्यापारी नेता समेत सात लोग जेल भेजे जा चुके हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: