राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर अबतक टीवी चैनल


सिद्धार्थनगर । अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में पुलिस लाइन सिद्धार्थननगर में दिनांक 28-05-2023 से 11-06-2023 तक स्पोर्ट समर कैम्प का शुभारंभ किया गया तथा प्रतिभाग करने वाले बच्चो से खेल के सम्बन्ध में परिचय प्राप्त किया गया। इस कैंप में जनपद सिद्धार्थनगर के कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें क्रिकेट, फुटबाल, बालीबाल आदि खेल का आयोजन किया गया है तथा इन खेलों की ट्रेनिंग प्रशिक्षित प्रशिक्षको द्वारा समर स्पोर्टस कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चो को दी जायेगी । इस कैम्प में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियो को पुलिस किस प्रकार से आमजन की सहायता करती है व आमजन किस प्रकार से अपराधों की रोकथाम व उसके अनावरण में पुलिस की मदद कर सकते हैं, के बारे में बताया जायेगा तथा बच्चो की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा । स्पोर्ट समर कैम्प में प्रतिभाग करने हेतु अभिभावक अपने बच्चों को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में अवश्य भेंजे । इस दौरान अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी सदर, भूतनाथ गुप्ता प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।