रिपोर्ट अबतक टीवी रविन्द्र कुमार  कुशीनगर


कुशीनगर जनपद:के नगर पंचायत रामकोला में एसडीएम कप्तानगंज मुहम्मद जफर  ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी संघ 21 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन नगर के जनता इंटर कालेज के प्रांगण में किया गया
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात नवनिर्वाचित चेयरमैन सुनीता चौधरी ने नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे जो स्नेह एवं अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगी। उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर  नगर के विकास के साथ-साथ नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त करना, नगर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करना, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना,  कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में आए सभी नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान कार्यक्रम में 
सांसद विजय कुमार दुबे,विधायक विनय प्रकाश गोंड,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल,जिला  अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा,,आशुतोष गोविंद राव,अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिला उपाध्यक्ष विश्वास प्रसाद, व संचालन राधेश्याम दीक्षित ने किया वही भारी तादाद में लोग कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।