थाना लोनी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान दो वांछित गोकश  गिरफ्तार


थाना लोनी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान दो वांछित गोकश  गिरफ्तार *

दिनांक 22/02/2023 को  थाना लोनी  पुलिस द्वारा चिरोड़ी नहर पर ग्राम सिकरानी  तिराहे पर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से  एवं रात्रि में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की  चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर  सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे पुलिस पार्टी द्वारा बाइक  का पीछा किया गया तो बाइक फिसल कर गिर गई जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे  ,जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते हुए   ,पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनो व्यक्ति  पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए ओर दोनो को गिरफ्तार किया गया  । पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों  ने अपना नाम सलमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर बागपत और दूसरे ने अपना नाम साजिद पुत्र सज्जाद उस्मानपुर थाना जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता मोहल्ला मुस्तफाबाद लोनी बताया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
दोनो व्यक्ति थाना लोनी से गोकशी में वांछित है 
 
अभियुक्त का नाम व पता
1- साजिद पुत्र सज्जाद उस्मानपुर थाना जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता मुस्तफाबाद लोनी
2- सलमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर बागपत
*बरामदगी का विवरण 
1-एक अदद मोटरसाइकल
2- 02 तमंचा 315 बोर
3- 05 कारतूस- (03 खोखा 02 जिंदा )
 अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
    उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण थाना लोनी से गोकशी के मुकदमे में वांछित है और दोनो अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जांच की जा रही है

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
पुलिस टीम थाना लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।