लड़की के पिता को बैंक से पैसे ना मिलने के कारण सारे अरमान हुए फीके


बहराइच जिले की बड़ी खबर

लड़की के पिता को बैंक से पैसे ना मिलने के कारण सारे अरमान हुए फीके

यह मामला थाना मटेरा के अंतर्गत ग्राम सभा पिपराहा का है अयूब अंसारी की दो लड़कियां थी एक बड़ी लड़की की शादी नवाबगंज सलीम के साथ कर दी थी तथा दूसरी की शादी करनी थी कोई एक भी लड़का नहीं था दो लड़कियों का गुजर-बसर मजदूरी कर कर एक एक पेसे जोड़ कर इकट्ठा कर रहा था तभी भलुहिया
निवासी रियाज अहमद एक आईसीएल कंपनी में काम करता था जिसका वह एजेंट था लड़की के पिता के पास आकर तमाम तरीके से समझाने लगा और कहा कि हमारे कंपनी में आप दोनों लड़कियों के नाम से पैसा जमा कर  दीजिए 5 साल में दो गुना हो जाएगा इस पर पिता ने थोड़ा थोड़ा पैसा इकट्ठा कर किस्त वाइज दोनों लड़कियों के नाम पैसा इकट्ठा किया जो रियाज के पास जमा हुआ लेकिन 5 साल 11 महीना पूरा हो जाने के बाद जब लड़की के पिता ने अपना पैसा मांगना शुरू किया तो रियाज अहमद कभी भगा देता और कभी कहता कि जब हम ऑफिस जाएंगे तब हम आपसे बात करेंगे ऐसे ऐसे कई महीना बीत गए 1 दिन लड़की का पिता रियाज अहमद से अपने लड़की के नाम से जमा किया गया पैसा मांगने गया तो रियाज अहमद एजेंट ने भद्दी गाली देकर के दुकान से भगा दिया और कहा जब पैसा कंपनी देगी तो देंगे आपको जो करना हो कर लीजिए लड़की का पिता वहां से निराश होकर चलाया और कई सम्मानित लोगों से अपना दर्द बयां किया लेकिन लड़की के पिता को अभी तक रियाज अहमद ने पैसे वापस नहीं किए हैं लड़की के पिता ने अपनी छोटी लड़की की शादी भी तय कर दिया है जो 29 नवंबर 202को होना सुनिश्चित हुआ है शादी की सारी तैयारियां कर ली गई है लेकिन पैसा न मिल पाने से लड़की का पिता काफी निराश है पैसे के लिए  दर-दर भटक रहा है उसका जमा हुआ पैसा जब नहीं मिलपा रहा है तब दूसरों से उम्मीद क्या है  अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद में ऐसे फ्रॉड कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है और एजेंट रियाज अहमद के ऊपर क्या कार्यवाही करती है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।