हेमा मालिनी के रास कार्यक्रम पर इंद्रदेव का प्रकोप कार्यक्रम स्थल पर भारी बारिश से मची अफरा तफरी ।बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियों को बनया छाता कार्यक्रम हुआ स्थगित


हेमा मालिनी के रास कार्यक्रम पर इंद्रदेव का प्रकोप कार्यक्रम स्थल पर भारी बारिश से मची अफरा तफरी ।बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियों को बनया छाता कार्यक्रम हुआ स्थगित

 बॉलीवुड अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा जवाहर बाग में महारास कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होने वाले थे लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो गई और बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश तेज बारिश में तब्दील हो गई जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और कार्यक्रम देखने पहुंचे दर्शक भारी बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियों का सहारा लिया और वह लोग कार्यक्रम स्थल से कुर्सिया व होडिंग  को छाता बनाकर लोग कार्यक्रम स्थल से  बाहर निकलते हुए नजर आए इस बारिश से बचने के लिए पुलिसकर्मी भी बारिश से खुद को बचाते हुए नजर आए और कुछ महिला पुलिसकर्मी बारिश से बचने के लिए दौड़ती हुई नजर आई। कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों ने बताया कि ग्रहण में कार्यक्रम होने की वजह से इंद्र देव  का यह प्रकोप है जिसके चलते भारी बारिश हुई है।इस बरसात ने सांसद हेमा मालिनी के सपने  पर पानी फेर दिया।बता दे कि अब यह कार्यक्रम बुधवार को आयोजित होगा।
ब्यूरो चीफ आलोक तिवारी अब तक टीवी चैनल जनपद मथुरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।