नोटिस बावत बेदखली
नोटिस बावत बेदखली
दलित गरीब वाल्मिंक की झोपड़ी फूंक कर किया दहन
जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से। पहासू थाना के क्षेत्र गांव अल्लीपुर में दवंग मींणा समाज के परिवार वालों ने दलित गरीब वाल्मिंक की झोपड़ी फूंक कर किया दहन। लाखों का हुआ नुकशान परिवार ने बचाई मुशिकल से अपनी जान। बता दें कि थाना पहासू अंतर्गत ग्राम अलीपुर में राजेंद्र सिंह बाल्मिक पुत्र कालीचरण सबसे गरीब प्रवृत्ति का परिवार है। जोकि गांव से बाहर झोपड़ी में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। गांव के ही कुछ दबंग मीणा समाज के एक दवंग परिवार ने गांव अल्लीपुर के ही राजेंद्र सिंह बाल्मीक की झोंपड़ी में आग लगा कर फूंक दी। जिस झोपड़ी में आग लगने से ग्राम के कुछ और भी गरीब मींणा समाज के परिवारों का भी काफी बड़ा नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि हमारे यहां पर गांव के ही एक दवंग परिवार वालों ने गांव के गरीब बाल्मींक समाज की झोंपड़ी फूंक कर नष्ट कर दी जिस झोंपड़ी की आग ने बड़ा बिकराल रूप धारण कर लिया। जिससे कि बाल्मींक समाज की करीब 4 बकरी व खाने का राशन पानी ,झोंपड़ी में रखी परिवार की चारपाई एवं समस्त रजाई गद्दे आदि सभी सामान जलकर खाक हो गया। लेकिन हमारी थाना पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी सुनवाई अभी तक नहीं की गई है। तथा हम पीड़ित परिवार इसकी रिपोर्ट लिखवाने थाने पर पहुंचे तो थाना पुलिस ने दबंगों का साथ देते हुए पीड़ित परिवार वालों को ही उल्टा हवालात में डाल दिया तथा उनका चालान कर दिया। मीणा समाज के लोगों का भी काफी बड़ा नुकसान हुआ है। जो कि इस प्रकार से हैं। राजेंद्र सिंह बाल्मिंक, प्रेमपाल सिंह मींणा, वीरेश मींणा, किसन पाल मीणा, उमेश मीणा ,वीरपाल सिह मींणा इत्यादि लोगों का भारी नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि हमारा करीब डेढ़ लाख डेढ लाख रुपओं का नुकसान हुआ है। जिस प्रकरण में प्रशासन द्वारा कोई भी दौषी परिवार वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर उल्टा पीड़ितों को ही गिरफदार कर चालान कर दिया।तथा पुलिस प्रशाशन जबरन थाने पर बाल्मींक समाज के परिवार को छोड़कर अन्य इस आग से पीड़ित मींणा समाज के परिवारों से थाना पुलिस ये कहलवाने का दबाब बना रही है कि आप ये कहो कि हमारे सामने बाल्मींक परिवारी जनों ने ही आग लगाई है। जो कि निराधार हम पीड़ितों को बुरी तरह से थाना पुलिस डरा धमका रही है।जब कि हम मींड़ा समाज के परिवारों का भी काफी पशुओं का चारा जलकर नष्ट कर दिया दवंग मींणा परिवार के माध्यम से आग लगाकर।समाचार लिखे जाने तक मोंके पर सुलगती आग लेकिन दोषी मींणा समाज के परिवार वालों के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं।
दिनेश कुमार पाल संवाददाता
आज तक टीवी चैनल न्यूज़
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
द्वितीय श्री द्वारिकाधीश क्रिकेट टूर्नामेंट 2022
सतीश चन्द्र चौधरी का लोक अभियोजक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में हुआ चयन।*
Leave a Comment: