रायबरेली का दारूबाज बंदर:मुंह में शराब की बोतल लगाकर गटक रहा बंदर, लोगों से जबरदस्ती छीन लेता है बोतलें; VIDEO


रायबरेली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे क्या आपने सुना है। कि बंदर शराब पीता है। लेकिन आज दैनिक भास्कर के कैमरे में बीयर पीते बंदर का वीडियो कैद हुआ है। जिसमें बंदर लोगों से बोतले छीन कर पीता हुआ दिखाई दे रहा है। दुकान संचालक का कहना है कि इसकी शिकायत कई अधिकारियों से की गई है। लेकिन अधिकारियों ने उसका संज्ञान नहीं लिया है बताया जा रहा है रोज बंदर मॉडल शॉप पहुंचकर बाहर बैठ जाता है आने जाने वाले लोगों से बोतले छीन कर पीने लगता है।

यह वीडियो गदा गंज थाना क्षेत्र के गौरा विकासखंड के अचलगंज में संचालित शराब की दुकान के बाहर का है। जहां पर रोजाना पिछले 1 सप्ताह से बंदर शराब पीने के लिए लोगों की बोतले छीन लेता है। छीन कर शराब पी जाता है। बीयर की बोतल हाथ में लेकर पीता हुआ दिखाई दे रहा है। तो कहीं शराब का पाउच लेकर पीता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग उसका मजाक बना रहे हैं। शराब पीने के बाद बंदर आसपास के घरों में उत्पात मचाता जिस से लोग परेशान है।

शराब पीता बंदर ।

शराब पीता बंदर ।

शराब पीकर दुकान में मचाता है उत्पात
श्यामसुंदर सेल्समैन ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार हम अपने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी मामले का संज्ञान नहीं लेते है। जब उनसे कुछ कहो तो वह कह देंगे कि बंदर को डंडा मारकर भगा दीजिए। लेकिन साहब रोज यही करते और रोज बंदर यहां आता है। आने जाने वाले कस्टमर को परेशान करता है। उनकी हाथ से बोतले ले लेता है। और शराब खोलकर पी जाता है।और उसके बाद दुकान में ही उत्पात मचाता है।

वन विभाग को दी गई है सूचना
जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक बंदर आने जाने वाले कस्टमर को परेशान करता है। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई। वन विभाग की टीम कल उसे वहां से पकड़कर कहीं दूर जंगल में छोड़ देंगे। जिससे आने जाने वाले कस्टमर को राहत मिलेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।