जीवन भर करूंगा जरूरतमंदों की सेवा--जीशान आलम जीशान आलम को एमआईएम का चैयरमेन प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष 


जीवन भर करूंगा जरूरतमंदों की सेवा--जीशान आलम
जीशान आलम को एमआईएम का चैयरमेन प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष 

समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार 

बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित एमआईएम के कैंप कार्यालय पर  बड़ी संख्या में एमआईएम कार्यकर्ता पहुंचे,जहां उन्होंने एमआईएम द्वारा नगर से आने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी जीशान आलम उर्फ गुड्डू कचरी वालों को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।  जीशान आलम के आवास पर पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जीशान आलम ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह नगर का बिना भेदभाव के विकास करेंगे और नगर को आदर्श बनाने का काम करेंगे, बिलारी की जनता उन्हें चेयरमैन के पद पर चुनती है तो वह नगर का सर्वागीण विकास कराएंगे। कहां की नगर बिलारी में आज तक जो गंगा जमुना की तहजीब के लिए जाना जाता है।इस दौरान मुख्य रूप से कसीम आजाद,यामीन उस्ताद, मेहरान सिद्दीकी, मोहम्मद इसहाक अंसारी, आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद बक्श उर्फ छुट्टन,फरहत अली,कामरान,फैयाज अली,इकराम रसूल, चौधरी हुकुम सिंह,मोहम्मद सुहेब,फरदीन सिद्दीकी, नदीम,अमन,एहतेशाम बंजारा,दानिश फरीदी,हाफिज सुलेमान आदि सहित बड़ी संख्या में एम आई एम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।