पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जी की 15 वी पुण्यतिथि मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में मनाई गई
पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जी की 15 वी पुण्यतिथि मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में मनाई गई
जौनपुर। बार बेंच का संबंध हमारा लक्ष्य, सारी समस्याओं का होगा निस्तारण-बोले नवागत एसडीएम
जौनपुर। बार बेंच का संबंध हमारा लक्ष्य, सारी समस्याओं का होगा निस्तारण-बोले नवागत एसडीएम
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के सभागार में नवागत उपजिलाधिकारी एवं अधिवक्ताओं के बीच परिचय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
तहसील के सभागार में तहसील बार एसोसिएशन कंसराज यादव की अध्यक्षता में नवागत एसडीएम का परिचय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम नवागत जिलाधिकारी लाल बहादुर ने अपना परिचय देते हुए कहा कि हम 24 अक्टूबर 2021 को जनपद पहुंचे हैं। बदलापुर तहसील समेत कई जिलों में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुका हूं। हमारा मूल निवास गोंडा जिले में है। इसके बाद बारी-बारी से सभी अधिवक्ताओं ने अपना परिचय दिया। इस दौरान परिचय के बाद बार के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी लाल बहादुर को न्यायालय के कार्य प्रणाली को अवगत कराया कहा कि पेशकार एवं उनके कार्यालय पर फाइलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। जिससे मुकदमे के निस्तारण में कोई परेशानी ना हो और अधिवक्ता एवं न्यायालय की पारदर्शिता बना रहे। उसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना वक्तव्य दिया। अंत में उप जिलाधिकारी लाल बहादुर ने काकी हम हर समस्या का निस्तारण तहसील का करने का प्रयास करेंगे जिससे बाहर एवं पंच का संबंध अच्छी बनी रहे वैसे तो जब भी जिले पर मीटिंग होती है। इस तहसील का नाम सबसे ऊपर रहता है उन्होंने बताया कि जिले के समस्त तहसीलो से अधिक मुकदमे और समस्या मड़ियाहूं तहसील में समाहित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम हर समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करें अंत में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कंस राज यादव ने समारोह समाप्ति की घोषणा किया। कार्यक्रम से पूर्व कवि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ गौतम ने अपने स्वागत गीत में कहा कि "नरम मलाईदार जैसे केक है साहब नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह।।" मधुर मधुर मुस्कान है साहब, चाहे जितना नाराज हो साहब, लेकिन सबका करते काम है साहब, उनसे होते हैं वादकारी खुश।।"
इस दौरान तहसीलदार राम सुधार राम नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
परिचय समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल यादव के भाई वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रेश यादव, पूर्व महामंत्री प्रियल यादव, पृथ्वीराज पांडेय इरफान अहमद, अरुण कुमार सिंह बबलू अखिलेश कुमार श्रीवास्तव जमुना शर्मा कवि अमरनाथ गौतम एडवोकेट, राकेश गौतम, रमेश गौतम, गुलाब दुबे रामाश्रय यादव, केवल यादव, जयशंकर मिश्रा, अमरनाथ बिंद समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जी की 15 वी पुण्यतिथि मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में मनाई गई
आज दिनांक 03.11.2022 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए।
जिला बहराइच के बड़ी खबर कोई मतदाता कहीं छूट न जाए
Leave a Comment: