महिला कल्याण विभाग द्वारा ब्लाक चोपन में हुवा शिविर का अयोजन


महिला कल्याण विभाग द्वारा ब्लाक चोपन में हुवा शिविर का अयोजन

कन्या सुमंगला,बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य से किया गया लाभान्वित


चोपन।जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के निर्देश ने जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर ब्लाक नोडल शेषमणि दुबे (ओ आर डब्लू) को नामित किया गया जिनके द्वारा  विकास खण्ड चोपन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड 19,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके।ब्लाक नोडल द्वारा बताया गया की प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कन्या सुमंगला योजना का आरंभ किया है इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर पात्र लाभार्थियों को उनके जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक  कुल 6 किस्तों में ₹15000 की राशि प्रदान की जाती है।साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।शिविर में कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई राकेश केशरी द्वारा लोगों का फार्म ऑनलाइन आवेदन किया गया।शिविर में महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी,नसीम कुरैशी,दीपक पाण्डेय,श्रवण कुमार उपस्थित रहें।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।