प्रेमिका का साथ बना रहने के लिए रची अपहरण की पटकथा
प्रेमिका का साथ बना रहने के लिए रची अपहरण की पटकथा
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया हमला
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया हमला
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में मंगलवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने सिपाही की धक्कामुक्की के बाद वर्दी फाड़ी। हंगामा होने पर तीन थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर रही है।
अमित विहार कॉलोनी में विशाल परिवार के साथ रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार उनका उनकी पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। मनमुटाव के चलते पत्नी आसपास कॉलोनी में अपने चाचा के घर आ गई थी। विशाल अपनी मां के साथ अपनी पत्नी को समझाने चाचा के घर पहुंचे। पति पत्नी आपस में बात कर रहे थे। बात करने के दौरान जैसे ही विशाल घर के बाहर आए तभी पड़ोस में रहने वाले दबंग आ कर गाली-गलौज करने लगे। विशाल ने विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। विशाल ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर पीआरबी की 2173 गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को समझाने लगे। महिला समेत दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दबंगों ने मनोज नाम के एक सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद आसपास के पुलिस फोर्स को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान दबंग मौके से फरार हो गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रेमिका का साथ बना रहने के लिए रची अपहरण की पटकथा
मंगलवार सुबह युवक ने दोस्तों के साथ कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया और दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी।
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया
Leave a Comment: