ग्राम प्रधान सिवारा मुकुट द्वारा अमृत सरोवर में सेम और दोम ईंट का किया जा रहा इस्तेमाल
ग्राम प्रधान सिवारा मुकुट द्वारा अमृत सरोवर में सेम और दोम ईंट का किया जा रहा इस्तेमाल
झगड़े में प्रधान के पिता की मौत के बाद प्रधान संगठन आया आगे
हुसैनगंज फतेहपुर यूपी
--------------------------------------
भिटौरा ब्लाक की ग्राम सभा पड़री में चकरोड नापने को लेकर विगत दिनों हुए झगड़े में प्रधान के पिता की मौत के बाद प्रधान संगठन आया आगे!
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य अब तक न्यूज़ चैनल
मनरेगा के कार्यों में दबंग बन रहे हैं रोड़ा,समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन पहुंचा हुसैनगंज थाने!
प्रधान संगठन में विकास कार्य में आने वाली दिक्कतों से पुलिस को कराया अवगत!
हुसैनगंज थाने के SHO ने प्रधान संगठन को मदद का दिया आश्वासन!
--------------------------------------
हुसैनगंज गत 4 दिन पूर्व हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पडरी गांव में मनरेगा योजना से चकरोड कार्य कराए जाने को लेकर रोड़ा बने लोगों और प्रधान पक्ष में विवाद हो गया नौबत लाठी-डंडे और धारदार हथियार तक चलने लगे, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए,जिसमे प्रधान अतीश पटेल के पिता 54 वर्षीय दयाराम की कानपुर में इलाज के दौरान आज सोमवार को मौत हो गई! पड़री गांव में हुई दुखद घटना को लेकर जिला प्रधान संघ अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक ग्राम प्रधानों ने आज देर शाम हुसैनगंज थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह से मुलाकात की, और विकास कार्यों में दबंगों के कारण आ रही दिक्कतों से अवगत कराया,प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू ने कहां की शासन से मनरेगा का कच्चा कार्य कराने के लिए दबाव पड़ता है और जब ग्राम प्रधान काम कराने लगता है तो गांव के दबंग काम करने नहीं देते, वे बाधा उत्पन्न कर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं! ग्राम प्रधान को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे में प्रशासन को भी मदद करना चाहिए!हुसैनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने प्रधानों की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्रधान संगठन को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो हमें अवगत कराएं हम आपकी मदद करेंगे, पड़री गांव में जो घटना हुई है उसेआगे रोका जा सकेगा,SHO ने प्रधान संगठन से कहा कि कोई भी समस्या हो आप हमे अवगत कराएं हम आपकी समस्या का निस्तारण करेगे! प्रधान संगठन के साथ आए प्रधानों में प्रधान संघ जिला अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू, विक्रम सिंह,स्वामी शरण पाल, उमाशंकर, प्रेम शंकर, विजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, राजकुमार, धर्मेंद्र प्रताप सिंह बड़कू भाई, रमेश गुप्ता,भोला शंकर द्विवेदी, अवधेश यादव, जितेंद्र कुमार आदित्य सिंह, गुलाब यादव राम लखन, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित आधा सैकड़ा से अधिक प्रधान मौजूद रहे!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ग्राम प्रधान सिवारा मुकुट द्वारा अमृत सरोवर में सेम और दोम ईंट का किया जा रहा इस्तेमाल
बबीना में आज सरदार बल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर थाना प्रभारी बबीना वेद प्रकाश पांडे और समस्त फोर्स मौजूद रही बबीना पुलिस टीम द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मैं जाकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षक और विद्यार्थीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा
मिस इंडिया क्वीन बनी साक्षी साहू तो मिस्टर किंग बने पार्थ नरवरिया, संदीप सरावगी को मिला ग्रेट गोल्डन बेस्ट अचीवमेंट समाजसेविक अवार्ड
Leave a Comment: