धुमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व। योगी ने नहीं दिया महिलाओं को रोड़वेज बसों में जुट का तोहफा।


धुमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व। योगी ने नहीं दिया महिलाओं को रोड़वेज बसों में जुट का तोहफा।                            ‌‌                                 धामपुर :- धामपुर में भैया दूज का पर्व बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया है। भैया दूज पर्व को मनाते समय भाई - बहन के बीच उमड़ती प्रेम भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। जहां एक तरफ भाई बहन घरों में मौजूद थे  उन्होंने सुबह शीघ्र ही त्योहार मनाया‌ । परन्तु जो बहने शादी शुदा रही भाई अपनी शादी शुदा बहनों के की प्रतिक्षा करते नजर आये। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर ,मिठाई खिलाकर ,गोले देकर लम्बी आयु की मंगल कामना की तथा भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए स्नेह व ममता‌ प्रदान की। भैया दूज के अवसर पर बसों, व अन्य वाहनों में अन्य दिनों की अपेक्षा भारी भीड़ रही। रक्षा बंधन की तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा भैया दूज के अवसर महिलाओं को रोड़वेज बसों के किराये में किसी प्रकार की छुट न दिये जाने का मलाल महिलाओं में देखने को मिला ।जनता को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद नजर आया। धामपुर नगर के मुख्य चौराहे नगीना चौक पर शहर कोतवाल माधौ सिंह बिष्ट कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए सुरक्षा की कमान स्वयं अपने हाथ में लेते हुए नगीना चौराहे पर पुरी तरह से नजर बनाते रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर श्रीमति इंदू सिध्दार्थ ने नगीना चौराहे पर पहुंच कर कानून व्यवस्था का निर्विरोध किया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।