8 महीने तक लगातार आकर बनाता था नाबालिग से सम्बन्ध,


8 महीने तक लगातार आकर बनाता था नाबालिग से सम्बन्ध, फिर एक दिन,गुजरात में जामनगर जिले में नाबालिग किशोरी का गत 8 महीने से एक शख्स द्वारा यौन शोषण किया जा रहा था। किशोरी जब गर्भवती हुई तो इस बात का खुलासा हुआ। पीड़ित किशोरी के अनुसार, शाहरुख पंजा नाम का व्यक्ति उसे घर में अकेले पाकर हवस का शिकार बनाता था, फिर किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।पुलिस के अनुसार, उक्तमामला कालावाड़ गेट इलाके का है। शाहरुख पंजा ने लगभग 10 महीने पहले पीड़िता को अपने जाल में फंसाया था। वह उसका लगातार रेप करता था। आठ महीने तक ऐसा चलता रहा। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई, तो वारदात का खुलासा हुआ,  किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख की तलाश शुरू कर दी कर कुछ ही दिनों में वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म से सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं, क्षेत्र के लोग आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग करने लगे।आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसने किशोरी के घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अक्सर दुष्कर्म करने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो उसने किशोरी को धमकाया कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। आरोपी ने यहां तक कहा कि उसे गर्भवती करने के लिए वो जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।