केंद्र सरकार में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक का हुआ जोरदार स्वागत, प्रवास योजना के अंतर्गत  आवास पर लाभार्थियों के साथ की बैठक


केंद्र सरकार में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाईक का हुआ जोरदार स्वागत, प्रवास योजना के अंतर्गत  आवास पर लाभार्थियों के साथ की बैठक। 

ऐंकर - बता दे कि लोकसभा लालगंज प्रवास योजना के अंतर्गत मदिया पार में  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव के नेतृत्व में श्रीपद येसो नाईक का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बता दे कि श्रीपद येसो नाईक लोकसभा में सांसद व वर्तमान केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं, 2014 के चुनाव में उन्होंने गोवा की उत्तर गोवा सीट से भाजपा की ओर से भाग लिया था, 2015 के चुनाव में पुनः निर्वाचित हुए। स्वागत के उपरांत अतरौलिया स्थित डाक बंगले में लोकसभा कोर कमेटी के साथ की बैठक, बैठक के दौरान रमाकांत मिश्रा क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ ने मोमेंटो देकर स्वागत किया, तत्पश्चात जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक, मोर्चा के नेताओं के साथ टिफिन बैठक ,ततपश्चात प्रधान राणा सिंह के आवास पर लाभार्थियों के साथ कि बैठक, बैठक में राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को बताया, बैठक में मंत्री जी ने कहा कि किसी को भी किसी प्रकार  सरकार योजना से लाभ से वंचित है तो प्रार्थना पत्र लिखकर  हमें दे उसको हम सुचार रूप से आगे बढ़ा कर सरकारी लाभ दिलाएंगे, बैठक के बाद जितेंद्र सिंह के आवास पर विचार परिवार समन्वय बैठक तथा जनसंघ के पुराने सदस्यों के साथ बैठक कर जानकारी हासिल करेंगे।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम तय किया गया है ।पूरे देश के लोगों से मिलकर परिचय हो तथा एक दूसरे से मिलकर बातें की जाए ,जो निरंतर कार्य में लगे हुए कार्यकर्ता है उन्हें उनके कार्य के प्रति शाबाशी दी जाए। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी संगठन मोर्चा के लोगों से मिलने आया हूं ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।