एक मानवीय संवेदना को शर्मसार करने का मामला आया है


योगी सरकार में बुलडोजर का प्रयोग माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति ध्वस्त करने का क्रेज चल रहा है। योगी सरकार की बुलडोजर स्कीम कई राज्य भी फॉलो कर रहे हैं। लेकिन सहारनपुर में एक मानवीय संवेदना को शर्मसार करने का मामला आया है। जिसमें पुलिस ने एक नाले में पड़े अज्ञात शव को निकालने के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया। कोई भी पुलिसकर्मी नाले में नहीं उतरा। बल्कि एक क्षेत्रवासी को नाले में उतारकर शव को निकाला गया। जिसका एक वीडियो सामने आया है।

शव निकालने को नहीं था कोई तैयार

बुलडोजर से शव निकालने के बाद फोटो खीचने वाली पुलिस।

बुलडोजर से शव निकालने के बाद फोटो खीचने वाली पुलिस।

थाना सिटी कोतवाली के किशनपुरा मोहल्ले में नाले में पड़े शव को निकालने के लिए एक घंटे तक कोई तैयार ही नहीं हुआ। आखिर कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह ने बुलडोजर मंगवाकर शव निकलवाया। शव को बुलडोजर में रखने के लिए एक क्षेत्रवासी को नाले में उतारा गया। अब इस कार्य की आलोचना हो रही है। मौके पर खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया था, जो वायरल हो गई। शव निकालने के इस तरीके को संवेदनहीन माना गया।

पुलिस के दो चेहरे आए सामने
दरअसल, दो दिन पूर्व थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक नवजात को झाड़ियों से उठाया और उसका उपचार करा रहे हैं। लेकिन उसी दिन थाना सिटी कोतवाली में भी एक घटना घटी। नाले में पड़े शव को बुलडोजर से निकाला गया। एक ओर पुलिस की प्रशंसा हो रही थी। वहीं शाम को पुलिस संवेदनहीनता सामाने आई। जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

इंस्पेक्टर नीरज सिंह का कहना है कि नाले की गहराई ज्यादा थी और पानी भी अधिक था। इसलिए नाले में कोई भी जाने को तैयार नहीं हुआ। इसलिए बुलडोजर मंगाकर शव निकाला गया।

एसएसपी विपिन ताडा का कहना है, पुलिस को शव निकालने के लिए मानवीयता दिखानी चाहिए थी। बुलडोजर से शव निकालना गलत है। जांच कराई जाएगी। शव अज्ञात है इसका भी पता किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।