जनपद सीतापुर
युवक की धारदार हथियार से हत्या मचा हड़कम्प
जनपद सीतापुर
युवक की धारदार हथियार से हत्या मचा हड़कम्प
गोंदलामऊ
मछरेहटा थाना इलाके में देर शाम धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर शव को गाँव के बाहर फेंक दिया गया।इस घटना से समूचे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।ग्रामीणों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मछरेहटा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मामूपुर गाँव के बाहर एक युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया।जिसके चलते गाँव मे हड़कम्प मच गया।मृतक की पहचान रामलखन गुप्ता 32 वर्ष पुत्र रामभजन गुप्ता निवासी थाना संदना के रूप में हुई।मृतक केरल में ट्रक चलाता था,आज ही वहां से आया था।तभी उसकी किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है ।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची मछरेहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है,अभी मामला संदेहास्पद बना हुआ है।पुलिस हर छोटे पहलू पर नजदीकी से जांच कर रही हैं।परिजनों को हत्या जानकारी रात 9 बजे हुई तो घर में मातम सा छा गया।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।सूत्रों के मुताबिक मृतक संदना कस्बे में 2 से 3 बजे के बीच देखा गया था तब से वह घर नही आया था।शाम को मृतक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गया।
संवाददाता अनुज अग्निहोत्री
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर में कोतवाली के ठीक सामने श्री दुर्गा पूजा महासमिति मड़ियाहूं द्वारा दुर्गा विसर्जन के दौरान स्टाल लगाकर विसर्जन करने वाले लोगों को जलपान कराया गयाl
हरियाणा: सोनीपत में पिता ने बेटियों से मिलने की चाहत में दम तोड़ दिया. बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से मना किया और वीडियो कॉल पर ही संस्कार देखा. बड़ी बेटी
Leave a Comment: