मुख्तार अंसारी को एम्बुलेंस देने के मामले में श्याम संजीवनी हॉस्पिटल हुवा सीज 


जनपद मऊ से धीरेंद्र त्रिपाठी की खास रिपोर्ट

स्लग - मुख्तार अंसारी को एम्बुलेंस देने के मामले में श्याम संजीवनी हॉस्पिटल हुवा सीज 

    एंकर - उत्तर प्रदेश के सदर विधान सभा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली मुख्तार अंसारी को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के प्रकरण में बाराबंकी पुलिस एवं मऊ की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुवे डॉ अलका राय के श्याम संजीवनी हॉस्पिटल को सीज कर दिया । वहीं पुलिस ने अलका राय की ढाई करोड़ की संपत्ति को सीज किया है । आज भारी संख्या में पहुचीं पुलिस बल की मौजूदगी में डॉ अलका राय के हॉस्पिटल श्याम संजीवनी हॉस्पिटल को 14 / A गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है ।


    बतातें चलें कि मुख़्तार अंसारी को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के प्रकरण में पहले से ही बाराबंकी में गैंगस्टर एक्ट में डॉ अलका राय पर मुकदमा दर्ज है । जिलाधिकारी बाराबंकी ने 29 सितंबर को 14 / ए के तहत आदेश पारित करते हुवे डॉ अलका राय के कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीटी के एन एच 29 के किनारे स्थित श्याम संजीवनी हॉस्पिटल को सीज करने का आदेश दिया था । जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के पालन के क्रम में आज यह जमीम कुर्क की जा रही है । इस जमीन की कुल क़ीमत लगभग ढ़ाई करोड़ के आसपास है । आज एस डी एम मऊ एवं तहसीलदार सदर , कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में यह जमीन कुर्क किया गया है ।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।