जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अपवंचित वर्ग की बालिकाओं को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तायुक्त रूचिपूर्ण शिक्षा सुरक्षा, कम्प्यूटर के माध्यम से शिक्षा,


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अपवंचित वर्ग की बालिकाओं को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तायुक्त रूचिपूर्ण शिक्षा सुरक्षा, कम्प्यूटर के माध्यम से शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा व खेल सहित विभिन्न गतिविध के माध्यम से बालिकाओं में आत्म विश्वास का निर्माण करने मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में नैतिक गुणों के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करने हेतु किये गये कार्यों/नवाचार के आधार पर जनपद सीतापुर के दो कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय खैराबाद एवं बिसवाँ  9001ः2015 से प्रमाणित हो गये। उक्त प्रमाण पत्र को अनुज सिंह जिलाधिकारी सीतापुर/अध्यक्ष जिला शिक्षा परियोजना समिति एवं अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर संयुक्त रूप से प्राप्त किया। उक्त कार्य जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन मे किया गया है। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी, शैलेश गुप्ता जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, विकास कुमार जिला समन्वयक निर्माण उपस्थित रहे। आई0एस0ओ0 प्रमाणन संस्था की तरफ से रामधन गौतम एवं रमेश राय उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि दोनों कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय प्रदेश के पहले विद्यालय है जिन्हें आई0एस0ओ0 प्रमाणित किया गया है जो निश्चित ही उक्त विद्यालयों की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का परिचायक है। उपरोक्त विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से अवस्थापना सम्बन्धी कार्यों को मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पूर्ण कराया गया है। 
    शैलेश गुप्ता जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने बताया कि उनके द्वारा जिला समन्वयक निर्माण के सहयोग से दोनो विद्यालय की वार्डेन मिथिलेश सिंह सविता वर्मा सहित समस्त शिक्षक लेखाकार मो० राशिद खान, राम खेलावन की टीम बनाकर आकर्षक बनाने हेतु कार्य किया गया। जिससे आज ये उपलब्धि जनपद सीतापुर को प्राप्त हुयी है। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।