*सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतरा टावर पर चढ़ा युवक*


*सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतरा टावर पर चढ़ा युवक*

खुटार (शाहजहांपुर )सोमवार की सुबह तड़के एक युवक नगर के जूनियर हाई स्कूल के पास लगे टावर पर चढ़ गया युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई।थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने युवक को उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा।नगर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी मोहित मिश्रा ने अपनी जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़कर युवक को उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना फिर पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी कर उनके परिवार वालों को सूचना दी तो युवक की मां व गांव के प्रधान को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची उनके कहने पर बहुत मुश्किल से करीब सात घंटे के बाद युवक टावर से नीचे उतरा।  रवींद्र कुमार शाहजहांपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।