अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज जनपद मऊ से 


अफज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज जनपद मऊ से 

फोटो 
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा में बुधवार की देर रात्रि बच्चा चोरी की कोशिश की अफवाह  पर हजारो की भींड रास्ते  पर आ गयी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बच्चा चोर को घंटो खोजने के बाद किसी प्रकार लोगो को शांत कराया। 
   जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे  शिवपुर गाड़ा के रहमत नगर निवासी इरफ़ान  के अनुसार उसके  बारह वर्ष के बच्चे को कोई व्यक्ति उठा कर भाग रहा था। बच्चा द्वारा चीखने चिल्लाने पर बच्चा चोर बच्चे को वही छोड़कर भाग गया। यह खबर जैसे ही पुरे क्षेत्र में पहुंची हजारो की भीड़ एकत्रित हो गयी और नालो झाड़ियों में बच्चा चोर को खोजने लगे। थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गयी और लोगो से जानकारी लेते हुए पूछताछ करने लगी। पुलिस के अनुसार किसी भी व्यक्ति ने बच्चा चोर नहीं देखा। केवल एक दूसरे की बात सुनकर बच्चा चोर को खोजने में लगे रहे। लोगो को पुलिस द्वारा घंटो तक  समझाने बुझाने के बाद ही भीड़ सड़क पर से हटी। इस वावत पूछे जाने पर थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्रा ने कहा की बच्चा चोर की अफवाह था। ऐसे अफवाह फ़ैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।