केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिधौली विधानसभा के विकास कार्याे एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों में संचालित योजनाओं की एक-एक करके समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरा


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिधौली विधानसभा के विकास कार्याे एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों में संचालित योजनाओं की एक-एक करके समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि पात्रों के अधिक से अधिक गोल्डेन कार्ड जारी किये जाये तथा जहां-जहां अस्पताल है वहां कैम्प लगाकर प्रचार-प्रचार करते हुये गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिये लोगों को जागरूक किया जाये, साथ ही आशाएं भी इस कार्य में सहयोग करें। उन्होंने निर्देश दिये कि लाभार्थियों की सूची तैयार कर लें, जिन पात्रों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाना है तथा जो भी लाभार्थी कार्ड बनवाने आयें उनके कार्ड जारी किये जायें। जिन प्राईवेट अस्पतालों में इस योजना के तहत इलाज मुहैय्या कराया जा रहा है उन अस्पतालों के बाहर बोर्ड लगवा दिया जाये, जिससे मरीजों को इस कार्ड का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कोविड मरीजों एवं टी0बी के मरीजों की जानकारी ली। 
     मंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुये खराब सड़कों एवं निर्माणाधीन सड़कों की जानकारी करते हुये निर्देश दिये कि कार्यों को समयान्तर्गत पूरा किया जाये, कोई भी कार्य अधिक समय तक लम्बित न रखे जायें। उन्होंने सड़क बनाने के कार्य कर रहे कार्यदायी संस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित को निर्देश दिये कि जो भी कार्यदायी संस्था लापरवाही व धीमी प्रगति से कार्य कर रही है उनकी सूची तैयार करते हुये उनको ब्लैकलिस्टेड किया जाये तथा सभी कार्यों में गति शक्ति योजना के तहत कार्यों में तेजी लायी जाये। उन्होंने कहा कि जो भी सड़कें मरम्मत करने योग्य है उनका दुरूस्तीकरण कराया जाये तथा नई सड़कें मानक के अनुरूप ही बनायी जायें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क येाजना के तहत बनायी गयी सड़कों की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि ऐसे गांव चिन्हित किये जायें, जहां पर नई सड़के बनायी जानी है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध करायी जाये। जिला नगरी विकास अभिकरण डूडा की समीक्षा के दौरान उन्होंने नगर पंचायत सिधौली में पात्रों को दिये गये आवासों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन पात्रों को आवासों की आवश्यकता है उसकी सूची तैयार करते हुये उन्हें आवास उपलब्ध कराये जायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिधौली से कूड़ा निस्तारण की जानकारी ली। उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुये उन्होंने स्वरोजगार के लिये कितने आवेदन प्राप्त हुये है तथा स्वीकृत हुये आवेदनों की भी जानकारी ली। 
     मंत्री जी ने महिला कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगलया योजना तथा प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पौधों एवं संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि उद्यान विभाग में जो भी योजनाएं संचालित है उसकी जानकारी लोगों को दी जाये तथा कैम्पों का आयोजन भी कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार करने के उपरान्त ही अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, जिससे पात्रों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उन्होंने परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों का चयन एक समिति के माध्यम से किया जाये, जिससे पात्र लाभार्थी छूटनें न पायें। उन्होंने निर्देश दिये कि गांववार पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करायें ताकि पात्रों को अधिक से अधिक आवास आवंटित किये जा सकें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आवास आवंटित किया जाये उनकी पात्रता जरूर देख ली जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ओ0डी0एफ0 योजना को वास्तविकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिये। ए0आर0 सहकारिता कॉपरेटिव की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ऋण वसूली की अनियमताओं पर कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि सहकारिता विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें एवं यह भी निर्देश दिये कि कूट रचित, फर्जी एवं भ्रामक रिपोर्ट न प्रस्तुत करें। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन तथा आवेदनों की जानकारी ली तथा समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि कैम्पों का आयोजन करके पात्रों को पेंशन दी जाये। सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत उन्होंने कहा कि जो पात्र है उनको इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाये, जिससे बेटियों का घर बस सके। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुये स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन की स्थिति एवं जिन बच्चों के अभिभावकों को ड्रेस, जूते आदि के लिये धनराशि मिल चुकी है उन अभिभावकों के साथ अध्यापक बैठक करके उनसे बच्चों के लिये सामान उपलब्ध कराने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में बाउन्ड्रीवाल, शौचालय एवं पेयजल की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि जिन स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है उन्हें सुविधाएं दी जाये।  मंत्री जी ने वन विभाग की समीक्षा करते हुये जनपद में रोपित किये गये पेड़ों की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि जो भी पेड़ लगाये गये हैं वह सूखनें न पाये यह सुनिश्चिित किया जाये तथा गांव के प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ स्वयं लगाने के लिये प्रेरित करें। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि श्रम विभाग में संचालित योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जाये तथा मजदूरों का रजिस्ट्रेशन अधिक से अधिक किया जाये, जिससे अनेक संचालित योजनाओं का लाभ उनको मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सहकारिता विभाग, जिला पंचायत विभाग, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, नगर पंचायत (सिधौली), पंचायती राज विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, समेकित बाल विकास सेवा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी विभाग की समीक्षा की एवं संचालित योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान फोन न उठानें पर उन्होंने एस0डी0ओ0 सिधौली को कड़ी फटकार लगायी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रत्येक पंचायत में खेल के लिये जो जमीन आवंटित है उस जमीन पर कब्जा है वह खाली करायी जाये तथा खेल के लिये मैदान तैयार किये जायें। 
    बैठक के दौरान एम0एल0सी0 पवन सिंह चौहान, जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बृजमोहन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अजीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।