धामपुर में मनाया गया सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस।        


धामपुर में मनाया गया सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस।                                              बिजनौर  से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।                                    बिजनौर  :- जनपद बिजनौर
के धामपुर नगर में आज शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मैं आज धामपुर स्थित सरदार भगत सिंह चौक पर पहुंचकर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाई गई। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष कभी रात सिंह ने कहा किस सरदार भगत सिंह भारत देश के महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने अपने जोश और अपने हौसले से ब्रिटिश सरकार के छक्के छुड़ा दिए थे। सरदार भगत सिंह देश के उन महान क्रांतिकारियों में से एक थे जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जवानी को न्योछावर कर दिया सरदार भगत सिंह का नाम भारत के इतिहास में अमर हो गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव दुष्यंत राणा ने कहा की सरदार भगत सिंह देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए। जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श बनकर रह गए हैं भारत के इतिहास में जब जब भी देश के बलिदानी क्रांतिकारियों का जिक्र होता रहेगा तब तक सरदार भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर रहेगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव दुष्यंत राणा, जिला महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष उपमा चौहान, जिला महासचिव सोनू चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह, श्री राम कुमार सिंह, अशोक कुमार, अजय पाल, अरविंद राजपूत, सुरेंद्र सिंह ,दीपक शर्मा ,अंकुर चौधरी, अमित चौधरी उर्फ गोल्डी, महेंद्र सिंह ,तथा पदम सिंह ,आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।