मानवाधिकार की रक्षा के लिए बनाए गए हैं कानून: अटल बिहारी बजाज!


रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती

मानवाधिकार की रक्षा के लिए बनाए गए हैं कानून: अटल बिहारी बजाज!

बस्ती राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को होटल बालाजी प्रकाश रेलवे स्टेशन रोड के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज का स्वागत फूल मालाओं व अंग वस्त्र एवं मुमेटो द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम कमलापुरी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने कहा राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के संविधान के रूप एक पवित्र कार्य करता है। हमे अपने हक के लिय खुद से आगे आना होगा। हमे संविधान को जानना होगा। तभी हम आगे अपने अधिकार के लिए लड़ सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि पत्रकार देश का गौरव है जो चौथे स्तम्भ के नाम से जाना जाता है प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकारों द्वारा देश एवं प्रदेश की खबरों को हम सब तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल बजाज, दिलीप सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, सीमा चौधरी, अरुण कुमार, आर्यन गुप्ता, रियाज अहमद, प्रेम चंद सोनी, शिवसहाय कसौधन, राज कसौधन, मोनू मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, सीमा चौधरी, विनोद चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, एजाज जिला सचिव, नरेंद्र उर्फ नंदू लाला, ओम कुमार नगर सचिव, द्वारिका पाठक आदि संगठन पदाधिकारी उपस्थित शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।