भारत परिषद ने जन समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपा
सीतापुर भारत परिषद के जिला अध्यक्ष आकाश राय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियो द्वारा शुक्रवार को पांच सूत्रीय जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन इस डी एम न्यायायिक पंकज राठौर को सौपा गया। ज्ञापन में जन समस्याओं को रखते हुए उसके समाधान की मांग की गयी। ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष आकाश राय बताया मोहल्ला देवांशनगर में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित नाली में जाल न बनाकर केवल एक एक सरिया डालकर नाली का निर्माण किया गया तथा सड़क भी मानक के अनुसार नहीं बनाई गयी है। सड़क मे गिट्टी का प्रयोग न के बराबर किया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करा कर कार्यवाही करे, एवं प्यारे लाल पुष्पद के मकान से बालेश्वर मिश्र (खाद की दुकान} के मध्य नाली वह सड़क न होने के घरेलू गन्दा पड़ोस में खाली पड़ी जमीन व सड़क पर बहता है जिससे बीमारी फैलने की सम्भावना बनी रहती है। नाली व सड़क का निर्माण कराया जाय। दूसरे बिन्दु में बताया सड़कों व कूड़ा घरों के पास आवारा पशुओं की समस्या भयावह रूप ले रही है। आवारा पशुओं का यह समूह मुख्य सड़क के बीचोबीच आकर यातायात को काफी प्रभावित करता है। इससे न सिर्फ जाम की समस्या उत्पन्न होती है बल्कि कभी कभार पशु दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा पशुओं को बचाने के चक्कर में अक्सर तेज रफ्तार चालक खुद दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उचित कार्यवाही की जाय। तीसरे बिन्दु में बताया मुंशीगंज स्थित जनकपुरी वासियों दुर्दशाओं व अव्यवस्थाओं की दुर्गंध के बीच जीवन व्यतीत करते चले आ रहे है। कई बार प्रयास किए जाने के बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। मुंशीगंज स्थित जनकपुरी कॉलोनी निकट दयाल आश्रम गली व आगे की गली का रास्ता कच्चा व क्षतिग्रस्त होने के कारण मोहल्लेवासी व राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर नाली न होने के कारण गंदा पानी सड़को पर इक्ट्ठा रहता है, जिससे न सिर्फ दुर्गंध, बल्कि बारिश के दिनों में जलभराव बना रहता है। उक्त खड़ंजे के निर्माण के लिए मोहल्ले वासी दस वर्षो से प्रयास कर रहे है मार्ग में खंडण्जे व नाली निर्माण करवाया जाना अति आवश्यक है। चौथे बिन्दु में बताया एन सी सी आफिस से लेकर गायत्री मंदिर तक की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क के जर्जर होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ था। सड़के सकरी होने के कारण मोहल्ले की सड़को पर आए दिन दो पहिया और चार पहिया वाहनों का जाम भी लगा रहता है। अंतिम बिंदु में बताया मोहल्ला कमलानगर हरदोई रोड बी डी कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने से खूबपुर के लिए जो सड़क जाती है पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है,जिसकी लम्बाई लगभग 100 मीटर है इण्टर लॉकिंग की आवश्कता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष आकाश राय, जिला महासचिव सुधांशु मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव अजीत सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार कटियार, विजय कुमार शुक्ला, जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ शांति स्वरुप रस्तोगी, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संजय पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी लक्षमीकांत बाजपाई, जिला मंत्री अम्ब्रीश दीक्षित, सोशल मीडिया प्रमुख शिखा शर्मा, संगठन मंत्री छायाकार प्रकोष्ठ सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: