जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण वा आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जाने की अपील की गई!
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण वा आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जाने की अपील की गई!
नपुर-बनारस में मिला एक-एक लड़की का शव,चंदौली में बदहवास हालत में पाई गई अर्धनग्न लड़की,मचा हड़कंप
जौनपुर-बनारस में मिला एक-एक लड़की का शव,चंदौली में बदहवास हालत में पाई गई अर्धनग्न लड़की,मचा हड़कंप
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी और जौनपुर में एक-एक लड़की का शव मिलने और चंदौली में बदहवास अर्धनग्न हालत में लड़की पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह से ही तीनों जिलों में पुलिस इनके गुनहगारों की खोजबीन में जुट गई है।चंदौली कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव के खेत में बदहवास अर्धनग्न हालत में तिरपाल में लिपटी मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल तीनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है।
चंदौली में मिली लड़की के बारे में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों का कहना है कि लड़की की हालत देखकर लग रहा है कि उसके साथ दरिंदगी हुई है।सूचना पर एएसपी विनय कुमार सिंह और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।एएसपी विनय सिंह ने बताया कि डॉक्टर लड़की के इलाज में जुटे हैं। लड़की के होश में आने का इंतजार है। उसकी पहचान कराए जाने की भी कोशिश की जा रही है।
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुर गांव के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे 22 वर्षीय एक लड़की का शव मिला।शव की शिनाख्त भी अभी तक नहीं पाई है। लड़की का शव गड्ढे में गिरा हुआ मिला। लड़की के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान हैं।
पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है।लड़की के शरीर पर कई जगह पर चोट थी। लड़की के बाएं हाथ पर गोदना गोदवाया हुआ है जिसपर विजय लिखा हुआ है।लड़की की हत्याकर शव यहां फेंका गया है।साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या रिंग रोड के किनारे ही की गई है।पुलिस को शव के आस-पास शराब की बोतलें, नमकीन का पैकेट समेत कई अन्य वस्तुएं मिली हैं। लड़की का शव देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है।
जौनपुर में शनिवार की सुबह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसेपुर गांव के पास नहर में भी एक लड़की का शव मिला।सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने नहर के किनारे लड़का का शव देखकर शोर मचाया।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर बाहर रखवाया। लड़की की उम्र लगभग 25 वर्ष लग रही है। लड़की की शिनाख्त भी अभी तक नहीं हो आई है। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा लड़की के हाथ पर कुछ लिखा है लेकिन स्पष्ट नहीं हो रहा है।
Up updated GURDEEP SINGH
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण वा आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जाने की अपील की गई!
उत्तर प्रदेश में बलात्कारियों की अब खैर नहीं, योगी सरकार ने बनाया ये कानून
अपना दल एस कार्यालय पर माननीय विधायक डॉक्टर आरके पटेलसे सुहेलदेव एक्सप्रेस व श्रद्धा सेतु ट्रेन के ठहराव के लिए क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है
Leave a Comment: