ब्रेकिंग संतकबीरनगर
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर
संतकबीरनगर भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई केअध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह के तत्वधान में सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत खलीलाबाद के ब्लॉक सभागार में ,"जल ही जीवन है "पर संगोष्ठी आयोजित हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद के पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 से जब से सत्ता संभाली है देश में नई क्रांति आई है उन्होंने देशवासियों को अनेकों सौगातें दी हैं अमृत सरोवर के रूप में प्रत्येक जनपद में 75 अमृत सरोवर बन रहा है। जल जीवन मिशन सेन प्रत्येक घर में जल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है विकास के मामले में भी पूरा भारत देश तेजी से प्रगति कर रहा है जल संरक्षण में सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों की पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिस की नदियां भारतीय परंपरा से पूजा-अर्चना भी होती है आस्था का भी केंद्र है। गांवो में जल सरंक्षण के प्रयास हो रहे हैं मोदी सरकार में करोड़ों नल गांव में लगे हैं और जल जीवन मिशन पूरा हो रहा है कार्यक्रम को सुनीता अग्रहरी उर्मिला त्रिपाठी बनर्जी लाल अग्रहरी सुधांशु सिंह कन्हैया वर्मा गौरव अग्रहरी ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मुरलीधर जायसवाल ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से नगर महामंत्री विष्णु मिश्रा नगर उपाध्यक्ष विनय मिश्रा हिमांशु राय विनोद अग्रहरि देवी प्रसाद पांडे प्रभुनाथ ओझा पंकज मिश्रा रुद्रनाथ मिश्रा जितेंद्र गुप्ता श्याम अग्रहरी बलराम गुप्ता सत्य प्रकाश सिपाही विजय शुक्ला विवेक मिश्रा राधेश्याम जयसवाल मनोज सोनी तारा राय विमला सिंह शिखा देवी जगदीश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: