थाना दिवस में सीओ इंदू सिद्दार्थ ने सुनी शिकायतें। बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- जनपद बिजनौर के थाना धामपुर में आयोजित थाना दिवस में आज सीओ धामपुर श्रीमति इंदू सिद्धार्थ ने पहुंच कर जन सयस्याओं को सुनकर नगर कोतवाल माधौ सिंह बिष्ट को शीघ्र ही जन समस्याओं के निस्तारण हेतू निर्देश दिये गये। कोतवाल माधौ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना दिवस में अभी तक मात्र तीन शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। प्राप्त शिकायती पत्रों का जांचोपरांत शीघ्र ही निस्तारण करा दिया जायेगा। कोतवाल माधौ सिंह बिष्ट का यह भी कहना है कि हमारा प्रयास यह रहता है कि प्राप्त शिकायत का एक ही बार में निस्तारण करा दिया जाये जिससे की फरियादी को बार - बार थाने के चक्कर न काटने पड़े। इस अवसर पर सीओ धामपुर श्रीमति इंदु सिद्धार्थ, कोतवाल धामपुर माधौ सिंह बिष्ट, एस एस आई धामपुर शिशूपाल सिंह सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: