.महू में सचिवों ने सरपंच के खिलाफ सौपा ज्ञापन, उधर सरपंच ने माफी मांगने की बात कहते हुए कहा सचिव की जगह सचिवों हो गया।


.महू में सचिवों ने सरपंच के खिलाफ सौपा ज्ञापन, उधर सरपंच ने माफी मांगने की बात कहते हुए कहा सचिव की जगह सचिवों हो गया।


विओ....महू में ग्राम पंचायत गुजरखेड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच रानी लाखन के खिलाफ आज तहसीलभर के सचिव लामबंद होकर तहसील कार्यालय पहुंचे और सरपंच के खिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उधर इस मामले में नवनिर्वाचित सरपंच रानी लाखन का कहना है कि पूर्व सरपंच सत्यवीर वर्मा व गुजरखेड़ा पंचायत के सचिव दयाशंकर पाटीदार द्वारा लगातार मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। और जातिसूचक शब्द कहकर मुझे हतोत्साहित करते हैं। मैंने इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय में पहले भी की थी और अभी भी की थी लेकिन इस शिकायत में सचिव की जगह सचिवो हो गया था जिसे लेकर में सभी सचिवों से माफी भी मांगती हूं और मैं सिर्फ सचिव दयाशंकर पाटीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं क्योंकि सचिव दयाशंकर पाटीदार और पूर्व सरपंच सत्यवीर वर्मा मिलकर मुझसे कई बार कोरे कागजों पर साइन करवाना चाहते हैं। बीते दिनों भी 18 लाख के किसी बिल पर मुझसे साइन करवाना चाह रहे थे लेकिन मैंने साइन करने से मना कर दिया।  उसके बाद सचिव ने पूर्व सरपंच के साथ मिलकर स्थाई समिति के गठन में मेरी बिना अनुमति के पूर्व सरपंच के परिवार के सदस्यों को रख लिया है ताकि उनके द्वारा किए गए घोटालों का खुलासा ना हो सके.....महू से जितेंद्र वर्मा की रिपोर्ट


बाइट..... सचिव दयासंकर पाटीदार 

बाइट.....सरपंच रानी लाखन गुजरखेड़ा
 इंदौर से हीरा सिंह ठाकुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।