श्रीराम मंदिर को तोड़कर नव निर्माण करने के दौरान पंडित द्वारा बाधा उत्पन्न करने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
श्रीराम मंदिर को तोड़कर नव निर्माण करने के दौरान पंडित द्वारा बाधा उत्पन्न करने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
शुक्रवार को दोपहर 2 बजे करीब ग्राम सिलोटिया फफूंद के रहवासियों ने श्री राम मंदिर को तोड़कर नव निर्माण करवाए जाने में पंडित प्रकाश दास बैरागी द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा ग्राम सिलोटिया के ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक श्री राम मंदिर कई वर्षों पूर्व से होकर काफी जर्जर अवस्था में था जिसे तोड़कर नवीन निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक होने के कारण समस्त ग्रामवासी एवं मंदिर पुजारी की सहमति से सार्वजनिक चंदे से पुराने मंदिर को तोड़कर नव निर्माण किया जा रहा है जहां पर मंदिर के पुजारी प्रकाश दास बैरागी की पूर्ण सहमति थी और सहयोग था परंतु वर्तमान में पंडित की नियत में बदलाव आने से उक्त निर्माण कार्यों को संपन्न होने में बाधा उत्पन्न करते हुए निर्माण कार्य में असहमति की जा रही है जबकि समस्त ग्राम वासियों की सहमति से उक्त मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जहां पर पंडित द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही। जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने एसडीएम अक्षत जैन को ज्ञापन सौंपते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
मऊ से हीरा सिंह ठाकुर के खास फोटो
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कानपुर देहात चौरसिया ट्रेडर्स परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, ग्राहकों एवं देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जौनपुर।* मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कन्हईपुर की कक्षा-9 की छात्रा
Leave a Comment: