"शिक्षक दिवस" के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
"शिक्षक दिवस" के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सरकारी जमीन के विवाद में दो भाजपा नेता भिड़े, पुलिस ने शांत कराया मामला, फोर्स तैनात
महोबा जिले में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर निर्माण कराने को लेकर दो भाजपा नेताओं के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी ने रविवार रात बड़ा रूप ले लिया। दोनों नेता आमने-सामने आ गए। वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। हालांकि, किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। विवाद के बाद कस्बा जैतपुर में पुलिस फोर्स तैनात रहा। जैतपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता कौशल सोनी द्वारा स्टेशन मार्ग जैतपुर में निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद नायक ने डीएम से की थी। आरोप लगाया था कि पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम को पत्र भेजकर निर्माण रुकवाते हुए अभिलेखों में दर्ज भूमि की जांच कराने की मांग की थी। इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद तनातनी होने की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ उमेशचंद्र, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह व बेलाताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए निर्माण स्थल देखा और विवाद बढ़ने की आशंका को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
"शिक्षक दिवस" के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
खौफनाक: आजमगढ़ में मकान मालिक ने दुकानदार को घोंपा कैंची, भतीजी की शादी टूटने से था नाराज
शहर में वाटर कूलर बदहाल, कहीं दे रहे पानी तो कहीं सूखे
Leave a Comment: