खौफनाक: आजमगढ़ में मकान मालिक ने दुकानदार को घोंपा कैंची, भतीजी की शादी टूटने से था नाराज


यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में मकान मालिक ने दुकानदार को कैंची घोंप दिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के पीछे कारण दुकानदार के भतीजी की शादी टूटना बताया जा रहा है। दरअसल, दुकानदार ही इस मामले में अगुवा है।  दाऊदपुर गांव निवासी आरिफ (45) पुत्र गुलाब नबी बाग खालिस निवासी मो. फैज के मकान में किराये पर दुकान लेकर दर्जी का काम करता है। आरिफ ने मकान मालिक के भतीजी की शादी अगुआ बन कर कहीं तय कराई थी। किसी कारणों से लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। सोमवार को आरिफ दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान मकान मालिक फैज वहां आ गया। शादी टूटने की बात का लेकर ही दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद फैज ने काउंटर पर रखे कैंची को उठा लिया और आरिफ के सीने पर प्रहार कर दिया। जिससे आरिफ लहूलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया। सोमवार को आरिफ दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान मकान मालिक फैज वहां आ गया। शादी टूटने की बात का लेकर ही दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद फैज ने काउंटर पर रखे कैंची को उठा लिया और आरिफ के सीने पर प्रहार कर दिया। जिससे आरिफ लहूलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया।



 



 

 

 

x​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।