कुत्तों से गाय के बच्चे को उत्तम गुप्ता ने बचा लिया, 


रिपोर्ट- ए. के. विश्वकर्मा
महमूदाबाद सीतापुर,

लावारिस गाय ने बच्चे को जन्म दिया, 
कुत्तों से गाय के बच्चे को उत्तम गुप्ता ने बचा लिया, 

महमूदाबाद सीतापुर, 
5 सितम्बर 2022,

जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी गौवंशों को लेकर गौशालाओं से लेकर उनकी समुचित देखभाल हेतु गाइडलाइन जारी कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं, 

तो वहीं पर क्षेत्रीय अधिकारियों के द्वारा सरकार की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं, 

आपको बताते चलें कि जिला सीतापुर के कस्बा महमूदाबाद के वार्ड पाण्डेय हाता में बने श्री बाला जी मंदिर के पास एक लावारिस गाय ने आज दिनांक 5 सितम्बर 2022 की सुबह बच्चे को जन्म दिया, 

गाय के बच्चे का जन्म होते ही मोहल्ले के लावारिस कुत्तों ने जान लेना हमला कर दिया, 

कुत्तों का यह आतंक देखकर मोहल्ले के निवासियों ने मौके पर पहुँच कर गाय के बच्चे को कुत्तों से छुड़ाकर सुरक्षित कर लिया, 

तत्पश्चात ज्ञान श्रीवास्तव पुत्र संतोष श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला कैथी टोला पोस्ट महमूदाबाद जिला सीतापुर को पालने हेतु सुपुर्द कर दिया, 

गौरक्षा के सक्रिय कार्यकर्ता उत्तम गुप्ता ने उपरोक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, 

बाइट- उत्तम गुप्ता, 
गौरक्षा के सक्रिय कार्यकर्ता
महमूदाबाद सीतापुर,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।