पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। शनिवार शाम को संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई।
पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। शनिवार शाम को संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई।
पिता की इलाज के लिए बेटे ने खुद पहुंचाया आक्सीजन सिलेंडर , वीडियो वायरल
मऊ।जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की तवियत खराब होते देख परिजनों द्वारा स्वयं अस्पताल के दूसरे तल पर आक्सीजन सिलेंडर ले जाते हुए का वीडियों वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अली ने मरीज से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाकक्षेत्र के नगरीपार निवासी जवाहिर कश्यप (70) लंबे समय दमा का मरीज है।शनिवार की सुबह तवियत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया।जहां उसे इमरजेंसी में दूसरे तल पर स्थित वार्ड 10 में भर्ती किया गया। मरीज के बड़े बेटे सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि शनिवार दोपहर तक तवियत में सुधार नही होने पर चिकित्सक ने आक्सीजन सिलेंडर की मांग की ,लेकिन वहां पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। इस हाल में वह स्वयं घर की एक महिला के साथ प्रथम तल से स्ट्रेचर पर सिलेंडर को रखकर सीढ़ियों से होते हुए वार्ड पहुंचाया। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वीडियों वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अहमद को स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। अपराह्न दो बजें मरीज व उसके परिजनों से मिलने के बाद डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीज की हालत मे पहले से सुधार है। वायरल वीडियो को विभाग ने गंभीरता से लिया है।टीम गठित कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। शनिवार शाम को संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई।
जनपद रामपुर तहसील स्वार के अंतर्गत थाना टांडा के नगर पंचायत दढ़ियाल रिपोर्टिंग चौकी
रात में दीवार फांदकर घर में घुसने के आरोपी चार सिपाही निलंबित
Leave a Comment: