पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। शनिवार शाम को संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई। 


कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव में पति-पत्नी के विवाद में एक साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। पत्नी ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। घिनौना गांव निवासी अर्जुन और उसकी पत्नी फूलवती के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। इसके बाद पति काम चला गया और पत्नी मायके। शाम को लौटने पर पता चला कि पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई है। इस वह अपनी ससुराल अरहपुर चला गया।  

पति का आरोप है कि ससुराल में उसका पत्नी और ससुराल वालों से विवाद हो गया। इसके बाद वह पुत्री को लेकर शनिवार सुबह लौट आया। अर्जुन के अनुसार, बेटी आशी को दूध पिलाने के बाद बिस्तर पर सुलाकर वह काम पर चला गया। शाम को काम से लौटा तो बेटी अचेतावस्था में मिली।  गांव के एक चिकित्सक ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी होने पर पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। हंगामा कर दिया। पत्नी फूलवती ने पति अर्जुन पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मासूम के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी। मां की तहरीर के आधार पर पिता अर्जुन को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 

 

 

 

 

 

 


 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।