47 कोटे की दुकानों पर नहीं शुरू हो सका वितरण


गौरीगंज (अमेठी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के तहत राशन वितरण व्यवस्था जिले में पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। जुलाई माह का राशन सितंबर में वितरित किया जा रहा है। सात जुलाई तक वितरण का निर्देश होने के बावजूद जिले की 47 कोटे की दुकानों पर चना, नमक व तेल की आपूर्ति नहीं होने से शनिवार तक वितरण नहीं शुरू हो सका है।
जुलाई माह के पहले चक्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत आवंटित राशन वितरण के लिए 25 से 31 अगस्त तक 274 ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों से 53,020 उपभोक्ताओं को तो नगरीय क्षेत्र की सात दुकानों से 1700 उपभोक्ताओं को ही राशन वितरित हो सका है। ग्रामीण क्षेत्र में 15.55 प्रतिशत तो नगरीय क्षेत्र में 34.78 प्रतिशत उपभोक्ताओं में ही राशन वितरित हो सका है।
उपभोक्ताओं में राशन वितरित नहीं हो पाने पर दो से सात सितंबर तक प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल तथा पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल (दो रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं व तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल), एक किलोग्राम चना, एक किलोग्राम नमक व एक लीटर तेल निशुल्क वितरित का रोस्टर आयुक्त ने जारी किया है।
लेकिन प्वांइट ऑफ सेल मशीन में गेहूं, चावल, नमक, चना व खाद्य तेल अपलोड होने के बाद ही वितरण की व्यवस्था है। लगातार निर्देशों व पूर्ति विभाग की सक्रियता के बावजूद चना, नमक व तेल की आपूर्ति करने वाली संस्था तिलोई तहसील के सात, अमेठी के 11, मुसाफिरखाना के नौ तथा गौरीगंज के 20 कोटे की दुकानों तक आपूर्ति नहीं दे सकी है। ऐसे में जहां कोटेदार वितरण नहीं कर पा रहे वहीं पड़ोस की ग्राम में वितरण होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
आपूर्ति सुनिश्चित कराने हो रही व्यवस्था
डीएसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोटे की 47 दुकानों पर नमक व तेल की आपूर्ति नहीं होने से वितरण प्रभावित हो रहा है। पूरे प्रकरण की जानकारी आयुक्त को देने के साथ ही आपूर्तिकर्ता संस्था से संपर्क स्थापित कर आपूर्ति कराने की कवायद चल रही है। निर्धारित रोस्टर में आपूर्ति कराते हुए वितरण की व्यवस्था कायम कर उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा।

 

 

  •  
  •  
  •  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।