बाढ़ प्रभावित इलाकों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव, डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा


जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए  एंटी लारवा का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे कि लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके। आम तौर पर बरसात के मौसम में जल भराव और गंदगी से डेंगू, मलेरिया का खतरा बना रहता है।
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि गंगा में आई बाढ़ की वजह से भी पानी जमा है। ऐसे में डेंगू मलेरिया की संभावनाओं को देखते हुए छिड़काव कराया जा रहा है। एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डूडा से 15 कर्मियों को माँगा है, जो विभिन्न इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहे हैं। 


 

  •  
  •  
  •  
  •  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।