पुलिस की दबिश के दौरान छत से कूदा अधेड़, अस्पताल में हुई मौत


 सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के धम्मौर कस्बे का रहने वाला दिनेश कुमार मिश्र (45) पुलिस की दबिश के दौरान छत से कूदकर घायल हो गया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिनेश गौरीगंज में गुरुवार को बीओबी बैंक से हुई 50 हज़ार की टप्पेबाजी में वांछित चल रहा था। मृतक के घर से पुलिस ने दबिश में 49 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज से अधेड़ की पहचान हुई। अधेड़ की मौत के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।