सर्वोदय महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है।


अपराजिता मुहिम के तहत बेटियों व महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने का सिलाई प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 120 दिनों तक निपाल लॉज में चला है। अंजना साहनी ने नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि व निपाल नं. 38 के अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी ने तीन प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन भेंट की। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मकसद बेटियों को सशक्त बनाना है। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करके 20 बेटियां आत्मनिर्भर बन गई हैं। सर्वोदय महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। इस शिविर से बेटियों की आगे की राह आसान होगी। सचिव रजनी बाजपेयी ने कहा कि प्रत्येक महिला और बेटियों को स्वावलंबी होना जरूरी है। इस मौके पर राजीव प्रसाद, दीप प्रकाश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सोनी राय, शिखा नंदन, सरिता रावत, अमीना खातून, मानसी कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।    

 




 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।