लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से अचानक निकलने लगा धुआं,
मची अफरा-तफरी
17,355 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर तिरंगा फहराएंगे नीतीश, CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर ने सौंपा तिरंगा
गोरखपुर के रहने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह हिमाचल प्रदेश की 17,355 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ाई करेंगे। वह दो सितंबर को हिमाचल की सोलंग वैली से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। बुधवार को सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर नवल बजाज ने नीतीश को तिरंगा सौंपकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। राजेंद्र नगर पश्चिमी, न्यू कॉलोनी के रहने वाले नीतीश के पिता अमरजीत सिंह भारतीय सेना में लांस नायक थे। पिता की उत्तराखंड में तैनाती के दौरान नीतीश आर्मी स्कूल रूड़की में कक्षा पांच में पढ़ाई करते थे। एक बार परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जाना पड़ा था। इस दौरान पहाड़ों और प्रकृति की अनोखी छंटा ने उनका मन मोह लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका शौक परवान चढ़ा। राजेंद्र नगर में मां जलसा देवी, भाई नीरज सिंह, दीपक सिंह और बहन नीतू सिंह के साथ रहने वाले नीतीश ने बारहवीं की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मची अफरा-तफरी
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टैंकर की जगह चल रहा था ट्रक, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला
Leave a Comment: