फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टैंकर की जगह चल रहा था ट्रक, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला


 

कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर पिछले दिनों वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक ट्रक पकड़ा था। जिसका मोटर अधिनियम में चालान किया गया था। चालान के बाद पता चला कि ट्रक में लगी नंबर प्लेट फर्जी है। वह नंबर लखनऊ में पंजीकृत एक टैंकर का है। एआरटीओ ने महाराजपुर थाने में अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महाराजपुर इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि 15 दिन पहले हाईवे पर एआरटीओ मानवेंद्र प्रताप सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा था। मोटर अधिनियम में चालान कर गाड़ी महाराजपुर थाने की सुपुर्दगी में दे दी गई थी। ट्रक में दर्ज नंबर के आधार पर चालान जब वाहन स्वामी सुनील कुमार निवासी सेक्टर-3 जानकीपुरम सीतापुर रोड लखनऊ के पास पहुंचा तो उन्होंने परिवहन अधिकारी से बताया कि वह नंबर उनके टैंकर का है, जो कि घर पर खड़ा है। 

इसके बाद जांच की गई तो ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने का खुलासा हुआ। जिसके संबंध में एआरटीओ ने फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी वाहन स्वामी लखनऊ के जानकीपुरम कृष्ण लोक कालोनी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






 

​​​​​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।