प्राथमिक स्कूल का खंभा सहित गिरा गेट, बच्चे की मौत, बड़ा भाई घायल


उन्नाव जिले में सुमेरपुर ब्लॉक के मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का गेट खुला होने से उसमें झूल रहे बच्चों पर गेट गिर गया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई की हालत गंभीर है। गुरुवार सुबह स्कूल गेट पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक पास के गांव स्थित कॉनवेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के बाहर बुधवार को गणेश पूजन के लिए पांडाल लगाया गया था। गांव के कई बच्चे वहीं खेल रहे थे। स्कूल का गेट खुला होने से सियाराम कोरी का बेटा यश (8), बड़े भाई अंश (12) व अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। गेट खुला होने से वह दोनों उसमें झूलने लगे।  जर्जर खंभा, गेट सहित टूटकर यश और अंश पर गिर गया। हादसे में यश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अंश घायल हो गया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए और गुरुवार सुबह शव को स्कूल के गेट पर रख हंगामा करने लगे। सूचना पर ग्राम प्रधान बीनम सिंह मौके पर पहुंचीं और बारासगवर थाना पुलिस को सूचना दी। एसओ राजबहादुर ने तहरीर देने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतक के चाचा सुखराम ने घटना की तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






 

 

​​​​​​​

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।